शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी के छात्रों ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,,,, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी, काशीपुर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
***मेधावी छात्रों का प्रदर्शन
स्कूल के कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है:
अर्शप्रीत कौर ने 95.0% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिमा जोशी 94.6% अंक पाकर द्वितीय स्थान पर रहीं।
अभिनव शर्मा ने 93.0% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।
मौ. अरशान ने 91.6% अंकों के साथ चौथा, विद्युती कश्यप ने 91.4% के साथ पांचवां और आरव आर्या ने 90.0% अंकों के साथ छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया
**प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने दी बधाई
इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कबीन्द्र सिंह डसीला ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक श्री बसन्त बल्लभ भट्ट ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए पूरे स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।




























