ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

कोरोना से लड़ने में हिंदु जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने की महत्वपूर्ण पहल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बागपत: कोरोना महामारी से जंग में हिंदु जागरण मंच और वीरांगना वाहिनी ने महत्वपूर्ण पहल की है। इन संगठनों ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर बागपत के अग्रवाल मण्ड़ी टटीरी में गिलोय औषधि की 400 से भी अधिक बेले लगायी। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और वीरांगना वाहिनी की प्रान्तीय मंत्री प्रियंका आर्य ने कहा कि गिलोय एक राष्ट्रीय औषधि है जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करती है। गिलोय की बेल के तने के काढ़े का सेवन कोरोना सहित अनेको बीमारियों से बचाने में सक्षम है।

इसके सेवन से बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। कोरोना काल में करोड़ों लोगों को इम्यूनिटी देकर महामारी से लडने की ताकत देने वाली गिलोय को अब राष्ट्रीय औषधि घोषित किया गया है।

आयुर्वेद में गिलोय को अमृता भी कहा गया है। ठाकुर सत्यवीर जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घरों में गिलोय लगानी चाहिए। इस मौके पर दीपक मानव, राजीव विश्वकर्मा, अशोक शर्मा, आयुषी राणा, अंशु आर्य, प्रियांशी आर्य, प्रेम सिंह राजपूत आदि उपस्थित थे।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button