देशभर में तेजी से चल रहा है गो सम्मान आह्वान अभियान

गौ हत्या बंदी के लिए घर घर जाकर लिया जा रहा है हस्ताक्षर ||
27 अप्रैल को बनारस सहित देश के सभी तहसीलों पर दिया जाएगा ज्ञापन ||
देशभर में तेजी से चल रहा है गो सम्मान आह्वान अभियान ||
वाराणसी :- भारत को गोहत्या के कलंक से मुक्त कराने के लिए देश के अनेक वरिष्ठ संतों ने भारत की जनता से आह्वान किया है कि सभी नागरिक भारत के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री तथा अपने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से प्रार्थना करें कि वो गौ हत्या बंदी के लिए केंद्रीय कानून लाएं एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर गोचर भूमि को मुक्त करें | साथ ही गोवंश के कल्याण के लिए गोमंत्रालय बनाकर नीति निर्देश बनाए जिसमे गोवंश से संबंधित समस्त समस्याओं को दूर किया जा सके | स्वयं गोमाता इस अभियान की संरक्षिका हैं एवं नंदी महाराज इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं यह अभियान किसी भी व्यक्ति,संस्था आदि के द्वारा न चलाकर भारत की जनता द्वारा चलाया जा रहा है |
गौ हत्या बंदी के लिए घर घर जाकर लिया जा रहा है हस्ताक्षर
गो सम्मान आह्वान अभियान कई चरणों में पूर्ण होगा जिसमें प्रथम चरण में 27 अप्रैल को भारत के सभी तहसीलों में संबंधित तहसील की जनता द्वारा भारत के राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री तथा अपने अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से प्रार्थना किया जाएगा कि वो गौ हत्या बंदी के केंद्रीय कानून सहित जनता की सभी मांगों की पूर्ति करें। इसके लिए युद्धस्तर पर प्रचार प्रसार एवं जनता से संपर्क करके उनकी सहमति के लिए हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं | वाराणसी में यह अभियान बहुत जोरों शोरों से चल रहा है जिसमें जिले से लाखों लोगों के हस्ताक्षर लिए जा रहे हैं |
27 अप्रैल को बनारस सहित देश के सभी तहसीलों पर दिया जाएगा ज्ञापन
इस अभियान के तहत वाराणसी सहित देश के लगभग 5500 तहसीलों पर 27 अप्रैल 2026 को अभियान का प्रथम चरण पूर्ण होगा जिसमें प्रत्येक तहसील पर भारत के साधु संत एवं आम जनता कीर्तन करते हुए जाएगी और राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम लाखों लोगों के हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र सौंपेगी और यह मांग करेगी कि भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत में कानून बनाकर संवैधानिक रूप से गोहत्या बंद किया जाए एवं गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करके गोचर भूमि मुक्त किया जाए एवं मंत्रालय आदि की स्थापना की जाए | इस पत्रकार वार्ता के अवसर पर सर्वश्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहें ||


















