रामनगर उत्तराखण्ड

रामनगर क्षेत्र मे प्रशासन ने स्कूल ऒर बुक सेलरो पर मारे छापे, कई जगह पायी गयी अनियमित्ता

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रामनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेशनरी और बुक सेलर्स की दुकानों पर औचक छापेमारी की। इस दौरान पीरुमदारा स्थित हिम्मतपुर ब्लॉक के एक निजी स्कूल में भी जांच की गई। कार्रवाई से मनमानी करने वाले दुकानदारों और स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। टीम ने रामनगर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 10 स्टेशनरी और बुक सेलर्स की दुकानों की जांच की, जहां कई अनियमितताएं सामने आईं।
जांच के दौरान यह पाया गया कि कुछ निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों को विशेष दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए पर्चियां दी जा रही थीं। मौके पर मौजूद अभिभावकों ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन पर तय दुकानों से ही किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।
प्रशासन ने स्पष्ट कहा हैं की कोई स्कूल अविभावकों पर तय दुकानों से पाठ्यक्रम की खरीद फरोख्त के लिए दबाव नहीं बना सकता हैं

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button