वाराणसी मे कासवीं शोरूम का हुआ पुनः भव्य शुभारंभ,न्यू कासवीं एक्सपीरियंस की शुरुआत

मंत्री रविन्द्र जायसवाल की मौजूदगी में कासवीं शोरूम का ग्रैंड री-ओपनिंग ||
पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिकता का मेल,कासवीं का नया रूप ग्राहकों के लिए तैयार ||
कासवीं शोरूम का नया अवतार एथनिक फैशन और ज्वेलरी का शानदार संगम ||
न्यू कासवीं एक्सपीरियंस अब ज्वेलरी और फैशन शॉपिंग होगी और भी खास ||
वाराणसी :- कासवीं जो इमिटेशन ज्वेलरी और एथनिक फैशन के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ नाम है गुरुबाग स्थित पार्वतीपुरी कॉलोनी मे अपने शोरूम का पुनः भव्य शुभारंभ किया | यह अवसर कासवीं के सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुआ | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र जायसवाल स्टाम्प पंजीयण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई | इस नए रूप में कासवीं ने न्यू कासवीं एक्सपीरियंस की शुरुआत की है जिसमें ग्राहकों के लिए एक बेहतर और आधुनिक शॉपिंग अनुभव तैयार किया गया है | शोरूम में अब इमिटेशन व फैशन ज्वेलरी, एंटी-टार्निश डेली वियर ज्वेलरी,पार्टी और ब्राइडल ज्वेलरी,लैब-ग्रोउन व नैचुरल डायमंड ज्वेलरी,साथ ही बनारसी साड़ियां और लेडीज़ सूट्स का आकर्षक और विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध है |
इस अवसर पर संस्थापक अमित कुमार बरनवाल और सौम्या बरनवाल ने बताया कि उनका उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाली ज्वेलरी और फैशन को हर वर्ग के लोगों तक किफायती दामों में पहुंचाना है उन्होंने कहा कि कासवीं हमेशा ग्राहकों की पसंद और भरोसे को प्राथमिकता देता रहेगा |
कासवीं का यह नया रूप पारंपरिक सुंदरता और आधुनिक सोच का बेहतरीन संगम है जो ग्राहकों को एक अलग और खास अनुभव प्रदान करेगा | कासवीं सभी ग्राहकों को आमंत्रित करता है कि वे आएं और नए कलेक्शन का अनुभव करें ||


















