अपराधउत्तरप्रदेश

थाना घोसी क्षेत्र के ग्राम इन्द्रपुर मे पुत्र द्वारा अपने पिता को लोहे के राड से मार कर की गयी हत्या में अभियुक्त(पुत्र) मय लोहे के राड(आला कत्ल) के साथ गिरफ्तार–

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


पुलिस अधीक्षक जनपद मऊ श्री कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02.04.2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02.04.2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02.04.2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02.04.2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

  1. हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष

बरामदगी–

  1. एक अदद लोहे की राड(आला कत्ल) जिस पर खून लगा हुआ।

पंजीकृत अभियोग

  1. मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. थाना घोसी जनपद मऊ ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण

  1. प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह थाना घोसी जनपद मऊ।
  2. उ0नि0 मदन गुप्ता
  3. हे0का0 विमलेश सिंह
  4. का0 अनिल कुमार
  5. का0 विराट पटेल
  6. का0 मुकेश कुमार
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button