वाराणसी/उत्तरप्रदेश

कोषागार के लेखाकार श्यामराज यादव सेवानिवृत्त,भव्य विदाई समारोह में हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सेवा के संकल्प के साथ विदा हुए श्यामराज यादव,कर्मचारी संगठनों ने किया अभिनंदन ||

सेवा से ही प्रसन्नता मिलेगी,खुशहाल जीवन रहेगा – बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ||

भावुक माहौल में श्यामराज यादव को दी गई विदाई,बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का आशीर्वाद ||

सम्मान,श्रद्धा और आशीर्वाद के बीच श्यामराज यादव का विदाई समारोह संपन्न ||

कोषागार परिवार ने दी भावभीनी विदाई, श्यामराज यादव के योगदान को किया याद |

वाराणसी :- कोषागार में कार्यरत श्यामराज यादव लेखाकार जो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री हैं और कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व मंत्री रह चुके हैं जो विगत 31 मार्च को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हो चुकें हैं जिसके उपलक्ष्य विदाई व सम्मान समारोह व भोज का आयोजन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया था | इस अवसर पर आशीर्वचन के रूप में विशेष रूप से बाबा कीनाराम पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम उपस्थित रहे जिनको पूरे राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और श्यामराज यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप जहां भी जैसे भी हो जो भी कार्य कर रहे हो लेकिन याद हमेशा रखें परमात्मा ने हमें सेवा के लिए ही भेजा है सेवा भाव हमेशा रखें तभी आप प्रसन्न रहेंगे परमात्मा आप सभी को सपरिवार स्वस्थ व प्रसन्न रखें |

इस अवसर पर सभी विभागों के पदाधिकारियों ने श्यामराज यादव को फूल मालाओं से व स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्रम व उपहार भेंट कर स्वागत सम्मान किया | कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधान परिषद सदस्य चेत नारायण सिंह,मुख्य कोषाधिकारी गोविन्द,शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष,सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुंधाशु सिंह सम्प्रेक्षक, दिवाकर द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष,दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव मण्डल मंत्री,अरविन्द दूबे पूर्वांचल उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,शैल कुमारी,गीता उपाध्याय, सुषमा,आरती शास्त्री,कामिनी श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव,हरेंद्र सिंह यादव,राजेश्वर पाण्डेय,अवध नारायण पाण्डेय,वी एन चौबे,अशोक सिंह,रामचन्द्र गुप्ता,प्रेम चन्द्र गुप्ता,दिनेश सिंह,वेद प्रकाश सिंह,महेश श्रीवास्तव,आनन्द लाल श्रीवास्तव,सीबी सिंह,देवेंद्र कुमार राय, कौशलेंद्र सिंह,प्रसून कुमार,राजेन्द्र, जगदीश लाल,कोशलेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button