वाराणसी/उत्तरप्रदेश

किन्नर प्रकोष्ठ में बड़ी जिम्मेदारी कल्याणी नंदगिरी छोटी माँ बनीं प्रदेश महामंत्री

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

विश्व हिंदू महासंघ ने संगठन विस्तार को दी गति,नई नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह ||

वाराणसी :- विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई नियुक्ति की घोषणा की गई है | प्रदेश प्रभारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी के प्रस्ताव पर तथा किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कागज किरन की संस्तुति से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर कल्याणी नंदगिरी छोटी माँ को किन्नर प्रकोष्ठ में प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है | इस नियुक्ति से किन्नर समाज और विश्व हिंदू महासंघ संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है |

विश्व हिंदू महासंघ संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि कल्याणी नंदगिरी छोटी माँ अपने अनुभव, आध्यात्मिक नेतृत्व और समाजसेवा की भावना से विश्व हिंदू महासंघ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी | नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे विश्व हिंदू महासंघ संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी उन्होंने किन्नर समाज के उत्थान,सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर प्रयास करने का भी संकल्प लिया | इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की ||

Sallauddin Ali

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button