वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी मंडल पर मार्च-2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मचारियों को उनके समापक का भुगतान तथा सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त 08 पदों पर पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी 01 अप्रैल , 2026; मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन की अध्यक्षता में एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 31 मार्च, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 13 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राम सिंह, समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।
इस अवसर मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सेवानिवृत्ति के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे । सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निवृत्त होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें ।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरिष्ठता क्रम में आ रहे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

  1. श्री रामनाथ गोंड, वरिष्ठ तकनीशियन /बनारस के रिक्त पद पर श्री राकेश भाटिया को पदोन्नत किया गया है।
  2. श्री घनश्याम , ट्रैकमेन्टेनर I /भटनी के रिक्त पद पर श्री बाजीलाल को पदोन्नत किया गया है।
  3. श्री इम्तियाज अहमद ,वरिष्ठ तकनीशियन/गाजीपुर सिटी के रिक्त पद पर श्री निक्कु कुमार पाण्डेय को पदोन्नत किया गया है।
  4. श्री अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ खण्ड अभियंता /माधोसिंह के रिक्त पद पर श्री ए.के श्रीवास्तव को पदोन्नत किया गया है।
  5. श्री महेश दत्त त्रिपाठी , वाणिज्य अधीक्षक/वाराणसी सिटी के रिक्त पद पर मो शेख असगर को पदोन्नत किया गया है।
  6. श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव , मुख्य कार्यालय अधीक्षक /वाराणसी के रिक्त पद पर रामध्यान यादव को पदोन्नत किया गया है।
  7. श्री विक्रम सिंह यादव , कांटावाला /गाजीपुर सिटी के रिक्त पद पर श्री शम्भू कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  8. . श्री अमरनाथ पासवान , कांटावाला /सादात के रिक्त पद पर श्री सुरज कुमार मांझी को पदोन्नत किया गया है।
    इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सेवानिवृत होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान, पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान एवं माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।
    इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।
    31 मार्च, 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कार्यालय अधीक्षक/वाराणसी, महेश दत्त त्रिपाठी,वाणिज्य अधीक्षक/वाराणसी सिटी,कैलाश यादव,सफाई वाला/ दुल्लहपुर,उपेन्द्र कुमार,ट्रेन मनेजर/छपरा,अशोक कुमार श्रीवास्तव ट्रेन मनेजर/छपरा,विक्रमा सिंह यादव,कांटावाला/गाजीपुर सिटी,अमरनाथ पासवान,कांटावाला/सादात,रामनाथ गोंड, वरिष्ट तकनीशियन/वाराणसी,अभिमन्यु यादव,वरिष्ठ कुक/छपरा,अनिल कुमार सिंह,सीसेई/माधोसिंह, ओम प्रकाश,सफाई वाला/ माधोसिंह, इम्तियाज अहमद,वरिष्ठ तकनीशियन/गाजीपुर सिटी,घनश्याम, ट्रैक मेंटेनर/अहिल्यापुर आदि कर्मचारी शामिल थे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button