सेवा को सलाम: वाराणसी पुलिस में सम्मान के साथ विदाई, तीन कर्मियों का गौरवपूर्ण सफर हुआ पूरा

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को एक गरिमामय और भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां तीन पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सहायक पुलिस आयुक्त सोमवीर सिंह सिरोही, उपनिरीक्षक रामनिधि मिश्र और मुख्य आरक्षी चालक मंगला सिंह को स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
कर्तव्यनिष्ठा और सेवा का सम्मान
अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त ने कहा कि तीनों अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग में इनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
भावनात्मक माहौल में विदाई
समारोह के दौरान माहौल सम्मान, कृतज्ञता और भावनाओं से भरा रहा। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान को सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की कामना की।
ये अधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे


















