अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

एसओजी-2 टीम ने राजातालाब के स्पा सेंटर से तीन महिला सेक्स वर्करों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसओजी -2 की पुलिस टीम ने राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार में संचालित स्पा सेंटर से तीन जिस्मफरोशी में लिप्त महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली जानकारी के बाद सीपी के संवाद नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गयी। जिसके बाद एसओजी-2 पुलिस टीम ने रविवार को इस स्पा सेंटर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान एसओजी- 2 पुलिस टीम द्वारा तीन महिला सेक्स वर्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में सबूत भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस संबंध में बताया गया कि स्पा सेंटर के संचालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान एसीपी राजातालाब और एस ओजी-2 पुलिस टीम मौजूद रहीं। संचालित स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। गौरतलब हो कि वाराणसी के कई क्षेत्र में सेक्स रैकेट और फर्जी स्पा सेंटरों का भंडाफोड़ हो चुका है। हर बार पुलिस निगरानी बढ़ाने का दावा करती है। लेकिन अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। लेकिन इस तरह के धंधो पर लगाम लगाने के लिए अभी और प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button