कानपुर-उत्तरप्रदेश

थाना जीआरपी कानपुर सेंट्रल द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से 22.94किग्रा0 नाजायज गांजा बरामद–

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी0 द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के क्रम में, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री एन0 कोलान्ची के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा के लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में, पुलिस उपाधीक्षक कानपुर दुष्यन्त कुमार सिंह तथा सहायक सेनानायक आरपीएफ श्री विवेक वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में रेल में हो रही चोरी / अवैध मादक पदार्थ तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल श्री ओम नारायण सिंह व आरपीएफ पोस्ट प्रभारी श्री सिद्धनाथ पाटीदार व एन.सी.बी.लखनऊ निरीक्षक श्री गोविन्द लाल के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.03.2026 समय 18.15 बजे कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया कैन्ट साइड के गेट नम्बर तीन व चार के बीच में स्थित वाहन स्टैन्ड के पास से चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त चन्दन तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी निवासी धरहरा खुर्द थाना अमनौर जिला सारन बिहार उम्र लगभग 37 वर्ष को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के पास से एक पिट्ठू काले रंग का बैग व एक अदद नीले रंग का बैग में कुल बाईस (22) किलो 940 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ । जिसकी अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीस लाख रू0 (30,00000) से अधिक है । अभियुक्त नाजायज गांजा नार्थ ईस्ट ट्रेन से लाकर कानपुर में बेचने की फिराक मे बैठा था । पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम पता अभियुक्त
1-चन्दन तिवारी पुत्र उपेन्द्र नाथ तिवारी निवासी धरहरा खुर्द थाना अमनौर जिला सारन बिहार उम्र लगभग 37 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
1-मु0अ0सं0 95/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल से सम्बन्धित-
बाईस (22) किलो 940 ग्राम नाजायज गांजा बरामद ।
अनुमानित कीमत करीब तीस लाख रू0(30,00000) से अधिक

गिरफ्तार करने वाले वाली टीम –

  1. श्री ओम नारायण सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
  2. श्री सिद्धनाथ पाटीदार आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कानपुर सेन्ट्रल ।
  3. श्री गोविन्द लाल निरीक्षक मय हमराह का0 दिनेश पाल एन.सी.बी.लखनऊ ।
  4. व0उ0नि0 विनोद कुमार यादव, उ0नि0 सुनील कुमार , उ0नि0 तेज बहादुर यादव , उ0नि0 मुकुन्द लाल यादव थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
  5. हे0का0 जयबीर सिंह, .हे0का0 नरेन्द्र सिंह , हे0का0 अनिल कुमार, हे0का0 हरिपाल यादव, हे0का0 वैश खान , हे0का0 शिव सिंह, का0 सत्येन्द्र सिंह थाना जीआरपी कानपुर सेन्ट्रल ।
  6. उ0नि0 अंजना सिंह, उ0नि0 हिमांशु सिंह , ए.एस.आई. जय प्रकाश पाठक , हे0का0 नागेन्द्र मौर्य ,का0 अजय कुमार
Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button