3 वारंटीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया प्रस्तुत

काशीपुर /उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत काशीपुर पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित टीमों ने माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील करते हुए 7 मार्च 2026 की रात को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।
बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तार वारंटी:
साजिद हुसैन पुत्र जमीर हुसैन, निवासी वार्ड नंबर 18 कटोराताल, सिद्दी हलवाई के पास, कोतवाली काशीपुर (वाद संख्या 6797/21, धारा 138 एनआई एक्ट)
निखिल प्रकाश पाल पुत्र सोमप्रकाश पाल, निवासी गिरीताल कॉलोनी, कोतवाली काशीपुर (वाद संख्या 2923/23, धारा 138 एनआई एक्ट)
जाकिर अली पुत्र रहमत अली, निवासी वार्ड नंबर 15 काजीबाग, कोतवाली काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर (धारा 138 एनआई एक्ट)
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र, कांस्टेबल गिरीश मठपाल, कांस्टेबल प्रेम कनवाल और कांस्टेबल महेंद्र सिंह देवड़ी।


















