अंतरराष्ट्रीयन्यूज़
घर के भेदी ने ढहाई लंका, खामनई का खास सिपाहसलार मोसाद का एजेंट निकला

इस्माइल कानी पर शक इस बात से गहराया कि जिस बिल्डिंग पर हमले में खामेनेई समेत ईरानी सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौत हुई,
उसमें इस्माइल कानी भी था लेकिन इस हमले में वह बच निकला।
इससे पहले पिछले दो वर्षों में क़ानी कई बार ऐसे हमलों के करीब बताए गए जिनमें ईरान के वरिष्ठ अधिकारी मारे गए,
लेकिन वे हर बार बच निकलने में सफल रहे,
इंटरनेशनल मीडिया में ऐसी चर्चा है कि इस्माइल कानी ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई का भेदिया था।
उस पर इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद के लिए मुखबिरी करने के आरोप लग रहे हैं।




























