वाराणसी/उत्तरप्रदेश

होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक : अदिति सिंह पटेल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मेहंदीगंज स्थित स्वाभिमान स्थल पर होली मिलन समारोह संपन्न

वाराणसी। मेहंदीगंज स्थित स्वाभिमान स्थल, जो कि भाजपा विधायक नील रतन पटेल ‘नीलू’ का कैंप कार्यालय है, पर होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक की बेटी एवं विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने सभी से आग्रह किया कि होली के इस पावन पर्व पर आपसी मतभेदों को भुलाकर प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक नील रतन पटेल ‘नीलू’ तथा अदिति सिंह पटेल को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।होली मिलन सम्मान समारोह में भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह,पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक,रामविलास पटेल,मनोज कुमार दुबे, पप्पू सिंह,विकास सिंह,प्रीतम शुक्ला, शैलेंद्र सिंह पिंटू, उमेश उपाध्याय,चंद्रभान सिंह,अभिषेक त्रिपाठी, आशीष मोदनवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button