अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

दहेज हत्या के मामले में पति और सास गिरफ्तार,कपसेठी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- थाना कपसेठी पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया | पुलिस ने मृतका आंचल यादव के पति और सास को 6 मार्च शुक्रवार को सुबह कुरू तिराहे के पास से हिरासत में लिया | पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई |

पुलिस उपायुक्त गोमती जोन,अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के निर्देशन में कपसेठी पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में गश्त कर रही थी | इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त अच्छेलाल यादव उर्फ गोरख (23) पुत्र लल्ली यादव निवासी ग्राम भगौतीपुर थाना कपसेठी तथा मुन्नी देवी (59) पत्नी लल्ली यादव निवासी ग्राम भगौतीपुर को गिरफ्तार कर लिया |

दोनों के खिलाफ थाना कपसेठी में मुकदमा संख्या 033/2026 धारा 85/80 (2)/108 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज है | पुलिस ने बताया कि दोनों को शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे कुरू तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया |

गिरफ्तारी के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किया गया तथा अभियुक्तों के परिजनों को सूचना दे दी गई | पुलिस ने दोनों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है | पुलिस के अनुसार अभियुक्तों से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए अपनी सफाई दी है मामले में अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है |

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुबन राम गौतम,उपनिरीक्षक विनय कुमार प्रजापति चौकी प्रभारी धवकलगंज,हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव और महिला आरक्षी श्रद्धा अग्रहरि शामिल रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button