वाराणसी कैंट जीआरपी पुलिस ने धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली ||
गुलाल लगाकर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को दी होली की शुभकामनाएं ||
होली मिलन समारोह में दिखा आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल ||
हेड कांस्टेबल सहित जीआरपी के जवानों ने उत्साहपूर्वक मनाया होली का पर्व ||
वाराणसी :- वाराणसी कैंट जीआरपी पुलिस द्वारा पांच मार्च गुरुवार को जीआरपी बैरक में होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया | कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में किया गया जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं | इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द का माहौल देखने को मिला | सभी ने मिलकर होली के पर्व की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को बधाई दी |
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेड कांस्टेबल सौभाग्य पांडे,हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, हेड कांस्टेबल दानिश मासूम सहित जीआरपी के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे |सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लेकर त्योहार की खुशियां मनाईं ||


















