उत्तरप्रदेश

जौनपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, डीएम-एसएसपी ने किया संयुक्त नगर भ्रमण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

जौनपुर। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आम जनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

अधिकारियों ने नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा आमजन से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों एवं विशेष अवसरों के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS)/क्षेत्राधिकारी नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशि.-IPS) क्षेत्राधिकारी केराकत सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

प्रशासन की सक्रियता से शहरवासियों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button