क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा पासपोर्ट लोक अदालत का सफल आयोजन,50 आवेदकों ने उठाया लाभ

वाराणसी/गाजियाबाद :- विदेश मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन एवं दिशा -निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा 24 फरवरी 2026 मंगलवार को “पासपोर्ट लोक अदालत” का सफल आयोजन किया गया जिसका लाभ लगभग 50 आवेदकों द्वारा उठाया गया | कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप,भारतीय विदेश सेवा ने आवेदकों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं की समीक्षा की | लोक अदालत के माध्यम से मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण सुनिश्चित किया गया | इस पहल के परिणामस्वरूप लंबित मामलों का प्रभावी समाधान किया गया जिससे आवेदकों को त्वरित एवं संतोषजनक समाधान प्राप्त हुआ | उपस्थित आवेदकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया |
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरुप, भारतीय विदेश सेवा ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद भविष्य में भी नागरिकों को सुगम,पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएँ प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है ||




























