वाराणसी/उत्तरप्रदेश

सहायक निदेशक श्रम संधन विभाग ने शांति मुकुल को किया समानित

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मुज्जफरपुर /वाराणसी :- ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं और विशेषकर युवा दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने के अभियान को सफल बनाने में समाजसेवी शांति मुकुल के योगदान को सराहना मिली है | अवर प्रादेशिक नियोजनालय (तिरहुत प्रमंडल),श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक (नियोजन) जैनेंद्र कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया | जॉब कैंप और विभागीय योजनाओं में सहयोग शांति मुकुल ने विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न जॉब कैंपों के दौरान युवा दिव्यांगों की पहचान करने और ग्रामीण इलाकों से उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने सुदूर क्षेत्रों में युवा दिव्यांगों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया | उनके इस प्रयास से उन दिव्यांग युवाओं तक विभाग की पहुँच आसान हुई है, जो अब तक जानकारी के अभाव में पीछे रह गए थे |

अधिकारी का संदेश “सराहनीय है शांति मुकुल का सहयोग
सम्मान प्रदान करते हुए सहायक निदेशक जैनेंद्र कुमार ने शांति मुकुल के सेवा भाव की प्रशंसा की उन्होंने कहा कि युवा दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के काम में शांति मुकुल जैसे सहयोगियों का साथ महत्वपूर्ण है उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा श्रम संसाधन विभाग की योजनाओं और जॉब कैंपों को सफल बनाने में शांति मुकुल का सहयोग सराहनीय रहा है | ग्रामीण क्षेत्रों में युवा दिव्यांगों को जागरूक कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का उनका कार्य प्रशंसनीय है | विभाग उनके सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ देता है ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button