नारायन कालेज में हुआ छात्र नेतृत्व सम्मेलन

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।नारायन कालेज आफ साइंस एण्ड आर्टस इटावा के विशाल प्रांगण में कक्षा नर्सरी से कक्षा-5 तक के छात्र-छात्राओं के नेतृत्व सम्मेलन का मुख्य अतिथि आर.एन.सिंह डिप्टी कमिश्नर एग्रीकल्चर, विद्यालय की निदेशिका डा.श्रेता तिवारी, श्रीमती पूनम शर्मा एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. धर्मेन्द्र शर्मा के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों द्वारा पढ़ाने के तरीकों का स्मार्ट क्लास के द्वारा सजीव चित्रण किया। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माडल्स प्रदर्शित किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि आर.एन. सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बहुत अच्छे ढंग से शिक्षकों के पढ़ाने के तौर-तरीकों को स्मार्ट क्लास पर समझाया। इससे पता चलता है कि इस विद्यालय के शिक्षक छात्र- छात्राओं को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी विद्यालय के बारे में अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि हमारे बच्चे बहुत अच्छे ढंग से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं तथा शिक्षक शिक्षिकाओं का व्यवहार बच्चों के प्रति बहुत अच्छा रहता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डा.धर्मेन्द्र शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है तथा उनके द्वारा ग्रहण की गई शिक्षा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमिक कार्डिनेटर श्रीमती गौरी अग्निहोत्री, श्रीमती अंकिता सिंह,सीसीए इंचार्ज श्रीमती ऋतु कनौजिया आदि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




























