अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

फर्जी जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से लोगों के ऊपर एससी एसटी का मुकदमा व सरकारी नौकरी का लाभ ले रहे हैं

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


पिंडरा।फूलपुर थाना क्षेत्र के हिबरनपुर (रामपुर) निवासी जयप्रकाश शर्मा ने आरोप लगाया कि भड़भूजा जाति के एक परिवार ने भूमिहार परिवार के लगभग 10 लड़कों के ऊपर फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर एससी-एसटी का मुकदमा कराकर सरकारी लाभ लिया यही एससी एसटी जाति प्रमाण पत्र पर कई लोग सरकारी नौकरी भी कर रहे हैं। इस संदर्भ में जयप्रकाश शर्मा ने वीरेंद्र पुत्र परदेसी गोंड, राजकुमार गोंड पुत्र भोलेनाथ गोंड, संजय कुमार गोंड पुत्र जगदीश गोंड, गोपाल गोंड पुत्र चुन्नीलाल, जयशंकर पुत्र बनारसी गोंड, रविकांत पुत्र भुल्लन गोंड का जन सूचना के माध्यम से सबसे पहले देव मूर्ति शर्मा इंटर कॉलेज दबेथुआ से जानकारी प्राप्त की उपरोक्त लोगों का नाम ओबीसी पिछड़ी जाति के कॉलम में अंकित है।
इसी के आधार पर जयप्रकाश शर्मा ने उप जिलाधिकारी पिंडरा के यहां प्रार्थना पत्र दिए। इसी तरह जिलाधिकारी वाराणसी के यहां कई बार शिकायत की गई। 9- 6- 2025 वह 5- 1 -2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 3:30 बजे जिला जाति सत्यापन समिति की बैठक में यह जांच के बाद बातें सामने आई है कि उपरोक्त लोगों ने अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र अवैध रूप से पिंडरा तहसील से प्राप्त कर लिया है। जांच के बाद उपरोक्त सभी लोगों के जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया है। जबकि जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से इस घर में कई लोग सरकारी नौकरी का लाभ ले रहे हैं। इस आदेश के प्रति जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य / सचिव जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति वाराणसी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सदस्य जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति वाराणसी। उप जिलाधिकारी सदर सदस्य जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सदस्य जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति वाराणसी। जिलाधिकारी अध्यक्ष जनपद स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति वाराणसी।व शिकायतकर्ता जयप्रकाश शर्मा सहित आयुक्त वाराणसी और उपजिलाधिकारी पिंडरा तहसीलदार पिंडरा सहित उपरोक्त गोंड समाज के लोगों को भी जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव जनपद स्तरीय स्कूटी समिति वाराणसी द्वारा भेज दी गई है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button