असम/गुवाहाटी

ऑल इंडिया पुलिस किकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी: द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस टी-20 प्रतियोगिता(पूर्वी क्षेत्र) 2025-26 जिसके आयोजन की जिम्मेदारी सीमांत गुवाहाटी को दी गयी । 7 फरवरी 2026 को एन. एफ. रेलवे मालीगांव के स्टेडियम में भव्य शुभारम्भ किया गयाI

प्रतियोगिता में सशस्त्र सीमा बल के साथ -साथ आसूचना ब्यूरो, असम पुलिस, मणिपुर पुलिस एवं पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमें भाग ले रही है I प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री बी. के. पाल, महानिरीक्षक सशस्त्र सीमा बल के कर कमलो से अन्य सशस्त्र बलों, स्थानीय प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच हर्षोउल्लास के साथ किया गया Iप्रतियोगिता का फाइनल मैच एवं समापन समारोह दिनांक 12 फरवरी 2026 को आयोजित किया जायेगा I यह प्रतियोगिता चार अलग-अलग जोन – उत्तर ,दक्षिण,पूर्व एवं पश्चिम में आयोजित किया जा रहा है I चारो जोन का फाइनल मैच 07-08 मार्च 2026 को दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आयोजित किया जायेगा I मुख्य अतिथि श्री बी. के पाल महानिरीक्षक ने अपने उद्घाटन भाषण कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बलकर्मियों में क्रिकेट के प्रति उत्साह ,नए खिलाडियों का चयन एवं बलों में टीम भावना को प्रगाढ़ बनाना है I श्री एच. बी. के. सिंह उप महानिरीक्षक (प्रशासन) सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी द्वारा सीमांत गुवाहाटी के महानिरीक्षक श्री सुधीर वर्मा का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्यों तथा रेलवे का स्वागत एवं धन्यवाद दिया I कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा, श्री नीरज चन्द, वाहिनियों के कमांडेंट, मीडियाकर्मी एवं बलकर्मी उपस्थित रहेI

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button