उत्तराखंड

प्रधान के भाई को गोली लगने से हुई रहस्यमयी मौत, हत्या या ख़ुदकुशी पुलिस करेंगी पर्दाफाश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लक्सर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में ग्राम प्रधान के भाई की गोली लगने से मौत हो गई। कमरे के भीतर गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुंडाखेड़ा खुर्द गांव के ग्राम प्रधान सहदेव सिंह का भाई नकुल (25 वर्ष) पिछले काफी समय से देहरादून में रह रहा था और कुछ दिन पूर्व ही गांव वापस आया था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात करीब दो बजे नकुल ने खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था। अचानक कमरे के अंदर से गोली चलने की जोरदार आवाज आई, जिसे सुनकर घर में सो रहे परिजन घबराकर उसकी ओर दौड़े। दरवाजा खोलने पर नकुल को लहूलुहान हालत में देख घर में चीख-पुकार मच गई। गोली लगने के कारण नकुल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसआई लोकपाल परमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। एसएसआई लोकपाल परमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अभी तक आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि गोली किस हथियार से चली और वह हथियार किसका था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया जाता है कि नकुल का करीब दो वर्ष पूर्व पत्नी के साथ तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अवसाद की स्तिथि में चल रहा था। बताया गया है कि पिछले काफी समय से वह इधर उधर रह रहा था तथा घर पर कभी-कभी आता था। बुधवार को वह गांव आया था ।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button