वाराणसी/उत्तरप्रदेश
मानी ग्राम में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी :- मानी ग्राम में निलेश सिंह के आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेवी शरद सिंह भीम अकोड़ा उपस्थित रहे | इस अवसर पर सिंटू पांडे,सुनील पाल,संतोष सिंह अनुपम, रमेश यादव फौजी,अमिताभ दुबे,विकास तिवारी,अभिषेक सिंह एडवोकेट सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे | इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों को कंबल वितरित किए गए जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली | इस अवसर पर सुनील पाल और निलेश सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
अभ्युदय सेवा समिति इस कार्यक्रम के लिए निलेश जी और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करती है ||
























