ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

“जब सिस्टम असहायों को भुला देता है,तब संगठन उनकी आवाज़ बनकर खड़ा होता है।”कार्यक्रम कोई दिखावा नहीं,बल्कि वर्षों से जारी जनसेवा की मजबूत परंपरा-राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.आर.पाशा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गरीबों की मदद के लिए आगे आया संगठन, 17 जनवरी को होगा निःशुल्क उपकरण वितरण
स्योहारा/बुढ़नपुर।
जहाँ सरकारी योजनाएँ काग़ज़ों में उलझी रहती हैं, वहीं राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन ज़मीनी स्तर पर उतरकर गरीब, दिव्यांग, वृद्ध और विधवा वर्ग की सीधी मदद कर रहा है। संगठन द्वारा 17 जनवरी 2026 को पाकर पब्लिक स्कूल, बुढ़नपुर में निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष एम. आर. पाशा ने दो टूक शब्दों में कहा कि “जब सिस्टम असहायों को भुला देता है, तब हमारा संगठन उनकी आवाज़ बनकर खड़ा होता है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम कोई दिखावा नहीं, बल्कि वर्षों से जारी जनसेवा की मजबूत परंपरा है।
शिविर में सिलाई मशीन, कंबल, रजाई, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, क्लिप्स सहित कई ज़रूरी उपकरण पूरी तरह निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। ये सुविधाएँ उन लोगों के लिए हैं, जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी संघर्ष बन चुका है।
एम. आर. पाशा ने प्रशासन और समाज से सवाल करते हुए कहा कि “अगर ऐसे शिविर हर ब्लॉक में लगें, तो मजबूरी और लाचारी की तस्वीर बदल सकती है।” उन्होंने पात्र लाभार्थियों से अपील की कि वे समय पर पहुँचकर अपने हक़ का लाभ लें और किसी भी बिचौलिए से सावधान रहें।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जरूरतमंदों के हक़ पर डाका डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और संगठन हर हाल में सहायता को सही व्यक्ति तक पहुँचाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close