काशीपुर-उत्तराखण्ड़

अब काशीपुर मे शरबत की छबील लगाने से पहले लेनी होंगी पुलिस की इजाज़त

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन,,,,) अगर आप गर्मी के मौसम मे सड़क किनारे ठंडे पानी के शरबत की ” छबील “लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए पहले आपको पुलिस की इजाजत लेनी पड़ेगी
उक्त जानकारी देते हुए काशीपुर कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि अक्सर देखा जा रहा है कि बगैर पुलिस को सूचना दिए तमाम सामाजिक संगठनों एवं व्यापारियों द्वारा सड़क के किनारे छबील लगाकर राहगीरों को ठंडे पानी का शरबत वितरण किया जाता है परंतु अक्सर ऐसी जगह पर भयंकर जाम जैसी स्थिति बनी रहती है जिसके चलते आवश्यक सेवा एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए अब सड़क किनारे छबील या अन्य जलपान की व्यवस्था करने वाले संगठन या व्यक्ति को इसकी पूर्व सूचना पुलिस को देनी आवश्यक होगी।।यदि पुलिस को सूचित किये बिना सड़क किनारे छबील लगाकर यातायात बाधित करते पाया गया तो नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button