काशीपुर-उत्तराखण्ड़

शनिदान भिक्षु ने ठगे 25 लाख ₹, और जान से मारने की दें रहा है धमकी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,,आदर्श नगर, काशीपुर निवासी रीता देवी पत्नी सत्यपाल सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर बताया कि उसके घर पर मौहल्ला गुजरातियान, निकटe गांधी पार्क, शिशु विद्यालय वाली गली, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर निवासी शनिदान भिक्षुक टिंकू आता था। उस समय उसके पति का स्वास्थ्य अत्यन्त खराब चल रहा था, जिस कारण वह मानसिक रूप से अत्यन्त परेशान थी और उसका किसी काम में मन नहीं लग रहा था। अक्टूबर 2022 में टिंकू शनिदान लेने उसके घर पर आया और उसने अपनी परेशानी के बारे में उक्त टिंकू को बताया तो वह बोला कि बहन जी परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, मैं सब उपाय करा कर आपकी परेशानी का निदान करा दूंगा।.
रीता देवी ने बताया कि पहले टिंकू ने उसके घर पर पूजा पाठ शुरु किया और हवन के लिए उससे 5 हजार रुपये लिए और उसके घर पर छोटा सा हवन किया। हवन करने के बाद बोला की तुमसे देवी माँ नाराज हैं, बड़ा अनर्थ होने वाला है, जल्दी कुछ उपाय करना पड़ेगा, इसके लिये आपको जसपुर मेरे घर पर आना होगा। अपनी परेशानी व मजबूरी के निदान के लिये वह उसके जसपुर स्थित मकान पर पहुंची और वहां पर रिंकू की पत्नी अलका और माँ संतोष देवी ने उसे व उसके बेटे अमित को वशीभूत किया और फिर वह बोला इसका इलाज श्मशान घाट पर मेरे गुरूजी करते हैं, आपको श्मशान घाट, जसपुर चलना पड़ेगा। जिस पर वह और उसका बेटा उसके कहे अनुसार श्मशान घाट, जसपुर चले गये।

रीता देवी ने बताया कि वहां पर पहले से ही एक अघोरी बाबा के रूप में रिंकू और अजमिरी पुत्रगण रवि दत्त जोशी निवासी मौहल्ला गुजरातियान, जसपुर मौजूद था। उस बाबा ने उसे व उसके पुत्र को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। वहां पर पहले से ही अलग-अलग तरह के जानवरों की आवाज आने लगी उसके बाद एक महिला की आवाज जोर-जोर से चिल्ला कर कह रही थी कि मैं चौराहे वाली माता हूँ, इसके दो पुत्र हैं, यदि यह हमारी बात नहीं मानेगी तो मैं इसके दोनों पुत्रों को खा जाऊंगी व नष्ट कर दूंगी। इस पर रिंकू बोला माई जी आप नाराज मत हो, यह परेशान महिला आप द्वारा बताये हुये सारे उपाय करेंगी, इस पर वह महिला कुछ शांत हुयी और बोली कि मैं जैसे-जैसे उपाय बताऊंगी वो तुझे सब करने होंगे।

रीता देवी ने बताया कि अत्यन्त डरी व सहमी होने के कारण उसने अपनी सहमति व्यक्त कर दी तो वह बोली कि तुझे नाग नागिन का सोने का जोड़ा चढ़ाना पड़ेगा, तुम कहां खरीदती फिरोगी हमारा शिष्य ही खरीद कर ले आयेगा, उसने तुरन्त सहमति दे दी, जिसके बाद टिंकू और रिंकू उर्फ राकेश उसके घर आये और उसने उन्हें 80 हजार रुपये अपने पुत्र अमित उपस्थिति में दे दिये। इसके बाद यह लोग बार-बार उसके घर पर आकर उसे अनर्थ होने का भय दिखाकर भगवान के नाम पर रुपये लेने लगे। जब वह पैसों से खाली हो गयी तो वे बोले कि कष्टों के निवारण के लिये या तो मकान बेचना पड़े या जेवर बेचना पड़े, उपाय तो कराने ही पड़ेंगे वरना देवी नाराज हो जायेगी।

रीता देवी ने बताया कि वह अत्यन्त डर व सहम गयी, अपने पति के स्वास्थ्य के रक्षार्थ उसने अपना मकान भी बेच दिया और मकान की बिक्री से प्राप्त विभिन्न उपायों के नाम पर उपरोक्त लोगों ने उसके घर पर आ आकर उससे रुपये ऐंठ लिये, साथ ही सोने के झुमके व गले की चेन भी उससे ले ली, परंतु उसे कोई फायदा नहीं मिला। इस प्रकार उक्त लोगों ने उससे लगभग 25 लाख रुपये ऐंठ लिये।
रीता देवी ने बताया कि जिसके बाद रिंकू उर्फ राकेश नाथ ने उसके घर में पूजा कराकर एक पीतल का कलश उसे दिया और बोला कि आज से दो वर्ष पश्चात इसे खोलना इसके अंदर सोने व चांदी के आभूषण हैं, तुम्हारी सारी परेशानी दूर हो जायेगी। इस पर विश्वास करते हुये उसने वैसा ही किया। दो वर्ष बाद 29.10.2024 को जब उसने कलश खोला तो उसके अंदर मिट्टी, कंकरीट व अखबार के टुकड़े निकले। इस पर जब उसने उक्त लोगों से संपर्क किया तो संपर्क नहीं हो सका। वह अपने बेटे के साथ उनके घर पहुंची तो उसकी मां संतोष देवी पत्नी रवि दत्त जोशी व पत्नी अलका पत्नी रिंकू व उसके बच्चे मिले। उसके द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपने पुत्र के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया और बोली आज के बाद तुम हमारे घर में मत आना और गंदी-गंदी गालियां बकने लगी और आमादा फौजदारी हो गयी और बोली कि अच्छाई इसी में है कि यदि तुम अपनी व अपने बच्चों की जान की हिफाजत चाहती हो तो लौटकर मत आना वर्ना हम मौका पाकर तुम्हारी तुम्हारे पति व दोनों लड़कों जान से मरवा देगें या अपहरण करवा देगें, हमारी जान पहचान बहुत उपर तक है, और उन्हें धक्का मारकर बाहर निकाल दिया।

रीता देवी ने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के आदेश पर रीता देवी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त 5 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 420, 504, 506, 508 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई किशन चंद्र आर्य को दी है ।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button