नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह-2025-वैश्विक स्तर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों का भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025
वैश्विक स्तर पर हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों का भव्य आयोजन

हिंदी पत्रकारिता के 200 गौरवशाली वर्षों की स्मृति में “अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता माह – 2025” का आयोजन 30 मई से 30 जून 2025 तक किया जा रहा है। यह आयोजन न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन एवं अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से विश्वभर की अग्रणी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों की भागीदारी में संपन्न होगा।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक यात्रा, वर्तमान भूमिका और भविष्य की संभावनाओं पर वैश्विक विमर्श, शोध, विश्लेषण और रचनात्मक संवाद को मंच देना है।

प्रमुख सहयोगी संस्थान:

  • त्रिपुरा केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय
  • एकलव्य विश्वविद्यालय (दमोह, म.प्र.)
  • अमरावती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
  • थाईलैंड हिंदी परिषद
  • जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज (प्रयागराज)
  • सृजन ऑस्ट्रेलिया, सृजन मलेशिया, सृजन कतर, सृजन अमेरिका, सृजन मॉरीशस, सृजन थाईलैंड, सृजन यूरोप आदि

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:

  • 30+ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियाँ (हाइब्रिड मोड)
  • वैश्विक शोध लेखन प्रतियोगिताएँ
  • हिंदी पुस्तकों का लोकार्पण
  • ऑनलाइन कवि सम्मेलन, लेखन एवं तकनीकी कार्यशालाएँ
  • दूरदराज़ क्षेत्रों में हिंदी पत्रकारिता पर संगोष्ठियाँ
  • युवा पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण सत्र
  • हिंदी ब्लॉगिंग, पॉडकास्टिंग और नवाचारों की प्रदर्शनियाँ
  • थीम आधारित पोस्टर प्रतियोगिताएँ

प्रमुख विषय-वस्तु:

  • डिजिटल युग में हिंदी की भूमिका
  • नागरिक एवं आंचलिक पत्रकारिता की चुनौतियाँ
  • सोशल मीडिया में हिंदी की उपस्थिति
  • तकनीकी नवाचार और हिंदी
  • पत्रकारिता में नैतिकता
  • क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी पत्रकारिता

विशेष आयोजन:
“अंतरराष्ट्रीय शोधपरक समीक्षात्मक आलेख लेखन प्रतियोगिता” – डॉ. शैलेश शुक्ला की चर्चित पुस्तक “हिंदी भाषा और तकनीक” पर आधारित। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः नि:शुल्क है। चयनित लेखों को प्रकाशित व सम्मानित किया जाएगा, साथ ही प्रमाणपत्र, पुरस्कार राशि और पुस्तकें भी प्रदान की जाएंगी।

प्रकाशन और संपादन टीम:
प्रो. आशा शुक्ला, डॉ. शैलेश शुक्ला, प्रो. हरीश अरोड़ा, प्रो. विनोद कुमार मिश्र, डॉ. आकांक्षा मिश्र, डॉ. हृदयनारायण तिवारी सहित कई वरिष्ठ संपादक व सह-संपादक कार्यरत हैं।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
ईमेल: Editor@SrijanSansar.com
वेबसाइट: https://srijanaustralia.srijansansar.com

संयोजिका: पूनम चतुर्वेदी शुक्ला
संस्थापक-निदेशक, न्यू मीडिया सृजन संसार ग्लोबल फाउंडेशन एवं अदम्य ग्लोबल फाउंडेशन

अपील:
हिंदी पत्रकारिता से जुड़े सभी पत्रकारों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, लेखकों और हिंदीप्रेमियों से अनुरोध है कि वे इस अभूतपूर्व आयोजन का हिस्सा बनें और हिंदी पत्रकारिता के उज्जवल भविष्य में अपना योगदान दें।

हिंदी पत्रकारिता – अतीत की विरासत, वर्तमान की ताक़त और भविष्य की चमक।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button