202 सैंड बोआ के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने 202 सैंड बोआ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
🔸 सीमा पार अपराधों और तस्करी के खिलाफ अपने निरंतर अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए. गुवाहाटी फ्रंटियर के अंतर्गत तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तस्करी के प्रयास को नाकाम कर भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 202 सैंड बोआ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
🔸01 मई 2025 को, 66 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के सतर्क सीमा प्रहरियों ने जिला धुबरी, असम के अन्तर्गत भारत-बांग्लादेश अन्तर्राष्ट्रीय सीमावर्ती क्षेत्र में एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान दो भारतीय तस्करों को 202 सैंड बोआ के साथ गिरफ्तार किया। यह खेप भारत से बांग्लादेश तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।
🔸 गिरफ्तार तस्करों और उनके साथ जब्त किए गए जीवों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए निकटतम वन विभाग को सौंप दिया गया है।
🔸 सीमा की संवेदनशीलता और सीमा पार तस्करों व राष्ट्र विरोधी तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए, बीएसएफ के जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं और सीमा पार अपराधों को प्रभावी रूप से रोकने में सफल हो रहे हैं।


















