नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नाले पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पालिका प्रशासन की कार्रवाई।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

नाले पर अतिक्रमण हटाने को लेकर पालिका प्रशासन की कार्रवाई।

बुलडोजर से हटवाई गई रेलिंग व पटरी

नूरपुर: नगर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को धामपुर चौराहा से शल्कर शिव मंदिर चौराहा तक नाले के बाहर लगी रेलिंग और पटरियों को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत की गई।नगर पालिका प्रशासन ने पहले कई बार नाले के ऊपर और आसपास अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन बावजूद इसके अतिक्रमण जारी रहा। शुक्रवार को प्रशासन ने बिना कोई रियायत दिए, बुलडोजर मंगवाकर नाले के बाहर लगे अनधिकृत निर्माण और पटरियों को हटवा दिया।पालिका प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि आगे से यदि कोई व्यक्ति नाले के बाहर या सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से रेलिंग या पटरियां लगाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध को रोका जा सके। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।नगरवासियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई समय-समय पर होती रहनी चाहिए ताकि नाले की सफाई में कोई बाधा न आए और जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button