असम/गुवाहाटी

असम बार्ता’ की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर बसुंधरा युवा समारोह और पुरस्कार समारोह आयोजित ।मंत्री रूपेश गोवाला को ‘युवा राजनेता पुरस्कार’, विधायक मृणाल सैकिया को ‘डॉ पूर्ण नारायण सिंह राजनेता पुरस्कार’।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

असम बार्ता’ की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर बसुंधरा युवा समारोह और पुरस्कार समारोह आयोजित ।
मंत्री रूपेश गोयला को ‘युवा राजनेता पुरस्कार’, विधायक मृणाल सैकिया को ‘डॉ पूर्ण नारायण सिंह राजनेता पुरस्कार’।

पंकज नाथ, असम, 28 अप्रैल

असम के डिब्रूगढ़ के डॉ. रोहिणीकांत बरुआ लॉ कॉलेज के सभागार में रविवार को असम के लोकप्रिय समाचार पत्र दैनिक ‘असम बार्ता’ की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘बसुंधरा युवा समारोह 2025 और पुरस्कार समारोह’ भव्य तरीके से आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे से आयोजित कार्यक्रम के लिए असम बार्ता के निदेशक और प्रकाशक युवा पत्रकार तनय बरा ने स्वागत भाषण रखा। ‘असम बार्ता’ की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वनपाल पद्मश्री यादव पायेंग ने ‘असम बार्ता’ की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण के संरक्षण पर मानव जाति की जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में बताया। वहीं इस अवसर पर ‘असम बार्ता ‘ समूह के वर्ष 2025 के पुरस्कार प्रदान किए गए। असम के गृह, श्रम और चाय जनजाति कल्याण मंत्री और दुमदुमा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक रूपेश गोवाला को ‘युवा राजनेता पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। खुमताई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मृणाल सैकिया को ‘डॉ. पूर्ण नारायण सिंह राजनेता पुरस्कार 2025’, गायक तथा संगीत निर्देशक मानस रॉबिन को ‘बिष्णुप्रसाद राभा सांस्कृतिक पुरस्कार 2025’, प्रतिदिन टाइम सैटेलाइट चैनल पर ऊपरी असम के ब्यूरो चीफ परमानंद बोरा को ‘होमेन बोरगोहेन पत्रकारिता पुरस्कार 2025’, प्रख्यात लेखक-कुशल पुलिस अधिकारी डॉ. नंद सिंह बरकला को ‘साहित्य उन्नयन पुरस्कार 2025’, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और डाइस इंडिया के निदेशक राजीव बोरा को ‘जननेता पुरस्कार 2025′ प्रदान करने के साथ ही ”असम बार्ता’ अखबार के दुधनाई के स्टाफ रिपोर्टर, वरिष्ठ पत्रकार भवेश चंद्र भगवती को जर्नलिज्म ऑफ द ईयर पुरस्कार ओर तिनसुकिया के स्टाफ रिपोर्टर सैलेन गोगोई को यूथ जर्नलिज्म अवॉर्ड ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, असम बार्ता समूह ने असम के सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्रों के लगभग बीस पत्रकारों को पुरस्कार दिए और सम्मानित किया। इस अवसर पर आमंत्रित अतिथियों के रूप में प्रख्यात लेखक, शोधकर्ता, भाषाविद् डॉ. भीमकांत बरुआ, प्रख्यात लेखिका और पूर्व प्रोफेसर भारती दत्ता भी उपस्थित थीं। दूसरी ओर एक विशिष्ट वक्ता के रूप में मौजूद है शिवसागर विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के प्रमुख प्रोफेसर एवं प्रख्यात लेखक डॉ. निरुपमा भट्टाचार्य। राज्य के विभिन्न हिस्सों से असम बार्ता के साथ काम करने वाले पत्रकार और कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में कल यह समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

Pankaj Nath

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button