मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

धूमधाम से निकली दलितों के मसीहा की शोभायात्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

धूमधाम से निकली दलितों के मसीहा की शोभायात्रा

जनपद मैनपुरी जिला ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी -मंगलवार को कस्बे में दलितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब की शोभायात्रा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से निकाली गई। डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति के बैनर तले 16 वीं शोभायात्रा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हजारों की संख्या में महिला व पुरुष अनुयाई शामिल हुए। उप जिलाधिकारी न्यायिक भोगांव रामनारायण वर्मा ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आधा सैकड़ा झांकियां के साथ रामलीला मैदान से शुरू होकर जी टी रोड, इटावा रोड, बाईपास इटावा रोड, जीटी रोड बाईपास, मोटा रोड होते हुए शीलवंत स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क में माल्यार्पण एवं प्रतिभागियों को शील्ड वितरित कर संपन्न हो गई। पूरी शोभायात्रा के दौरान अंबेडकर अनुयाइयों का जोश देखते ही बना। झूमते, नाचते, गाते, बाबा साहब के नारे लगाते उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेते अंबेडकर अनुयाई बाबा साहब के गानों पर रास्ते भर चलते रहे। इस मौके पर यात्रा के दौरान पूर्व ईओ राम प्रकाश, संत कुमार सिंह, प्रताप सिंह, शिवकुमार, रमेश चंद्र प्रधान, विनोद कुमार, हंसराज सिंह, तोताराम यादव, वीरपाल सिंह, दयाराम सिंह, दीपक पेंटर, धर्मेंद्र मोहन, सुमित वर्मा, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, ब्रजकिशोर, अशोक कुमार, रामबाबू सगर, मनीष सगर, जयराम सिंह, हरिशंकर, बलदेव प्रसाद, मनोज कुमार, गौरव कुमार, संतोष बाबू, जितेंद्र पाल सिंह, डॉक्टर रवी मोहन सिंह, शैलेंद्र कुमार, पवन कुमार चीनू, सुरेश बौद्ध, गोपाल दास लोधी, हंटू यादव, गुड्डू यादव, सुभाष आचार्य, इंद्रपाल वाल्मीकि, सुरेंद्र यादव, पिंटू वाल्मीकि, सतेंद्र पाल, राहुल, साहिल वर्मा, डॉ विजय, वतन टेलर, देवेश कुमार प्रधान, अनीता प्रधान, अशोक प्रधान, संतोष बाबू प्रधान, वीरेंद्र सिंह प्रधान, रामगोपाल सिंह, मोहित निगम, साहब सिंह प्रधान, दीपक कुमार, डॉ. इंद्रेश निगम आदि लोग मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button