मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभा पाने से कोई पात्र व्यक्ति न रहे वंचित, लाभार्थियों के चयन में बरती जाये पूरी पारदर्शिता-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभा पाने से कोई पात्र व्यक्ति न रहे वंचित, लाभार्थियों के चयन में बरती जाये पूरी पारदर्शिता-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री।

आईरा न्यूज़ नेटवर्क स्टेट ब्यूरो सुबोध कुमार

आय, जाति, मूल, दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राथमिकता पर किये जायें जारी, दिव्यांगों को संचालित योजनाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के मिले-जयवीर सिंह।
मैनपुरी 12 अपै्रल, 2025- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-शिकायतें सुनने के दौरान जब ग्राम तिसाह नि. सूरजमुखी ने अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिलाये जाने की मांग की तो उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण में कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ पाने से वंचित न रहे, अभी हाल ही में आवास योजना में लाभान्वित कराये जाने हेतु जो सर्वे हुआ है, उस सर्वे सूची मंे शामिल पात्रों को जानकारी दी जाये कि उनका नाम सूची में शामिल है, आवास का लक्ष्य प्राप्त होते ही लाभान्वित कराया जायेगा ताकि सूची में शामिल पात्र व्यक्तियों को आवास योजना का लाभ पाने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। ग्राम सुजरई नि. सुमित श्रीवास्तव ने जब अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र जारी कराये जाने की मांग पर्यटन मंत्री से की तो उन्होने खंड विकास अधिकारी कुरावली को शिकायती प्रार्थना पृष्ठाकिंत करते हुये कहा कि दिव्यांग, आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र समय से जारी हों, प्रमाण पत्र समय से जारी न होने के कारण कुछ लोगों को योजनाओं का लाभ पाने के लिए असुविधा का सामना करना पड़ता है, संबंधित अधिकारी रुचि लेकर समय से आय, जाति, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करायें।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें। उन्होने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जा को राजस्व, पुलिस विभाग गंभीरता से ले, मौके पर जाकर तत्काल अनाधिकृत कब्जा हटवाये जायें। जन-सुनवाई के दौरान बड़ा चौराहा करहल रोड नि. रेखा ने देवर के द्वारा खेत पर किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम सती हविलिया नि. प्रदीप कुमार मिश्र, जगदीश चन्द्र मिश्र, राहुल मिश्रा, पुनीत मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, उमेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, विपिन कुमार आदि ने श्री संकट मोचन एवं शिव धाम मंदिर बनवारी आश्रम पर सोलर पैनल लगवाये जाने, ग्राम मलूपुरा नि. मुकेश सिंह ने सार्वजनिक नाली पर दंबगों द्वारा कब्जा कर अवरोध उत्पन्न करने, गजपुरा नि. सौरभ ने विद्युत विभाग द्वारा लगाये गये जुर्माने की धनराशि में संशोधन कराये जाने, ग्राम नसीरपुर नि. राघवेन्द्र सिंह ने भोला, लट्ठा सिंह एवं उसके साथियों द्वारा मारपीट किये जाने, ग्राम बमनीपुर भाग नि. सुभाष चन्द्र, सतीश चन्द्र ने भूमि गाटा संख्या-01क में 02 एकड़ पर भू-माफियाओं द्वारा दबंगई के बल पर किये गये कब्जे को मुक्त कराये जानेे की शिकायत अपने प्रार्थना पत्र के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, उदय चौहान, अमित गुप्ता के अलावा उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर संतोष कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर सिंह, विद्युत विभाग से लालू जादौन, अर्जुन सिंह, प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button