मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

आईजी ने किया बेवर थाने का वार्षिक निरीक्षणबेवर थाना प्रभारी को सौंदर्यीकरण पर दिया दस हजार का नकद पुरस्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईजी ने किया बेवर थाने का वार्षिक निरीक्षण
बेवर थाना प्रभारी को सौंदर्यीकरण पर दिया दस हजार का नकद पुरस्कार

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – मंगलवार को आईजी रेंज दीपक कुमार ने थाना बेवर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सलामी लेकर बेवर थाने में कराए गए सौंदर्यीकरण की शिलापट्टिका का अनावरण किया। निर्माणाधीन बैरकों का निरीक्षण कर बेवर थाने के रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। बेवर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण से प्रसन्न हो उन्हें दस हजार का नकद पुरस्कार व हेड मुहर्रिर प्रीतम सिंह एवं उनकी टीम को थाने के डॉक्यूमेंटेशन के रखरखाव पर दो हजार का नगद पुरस्कार, जनसुनवाई पोर्टल को अद्यतन रखने पर कांस्टेबल अंजलि को एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार आईजी दीपक कुमार ने प्रदान करने की घोषणा की। तत्पश्चात कस्बे के संभ्रांत नागरिकों से मीटिंग ले कानून व्यवस्था के बारे में उनके विचार जाने। इस मौके पर आईजी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत में जो पुलिस फोर्स थी वह भारत के आजाद होने के बाद लोकतांत्रिक प्रणाली में पुलिस विभाग बन गई है जो जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने असली पुलिस का मतलब बताते हुए कहा कि अपराधियों में भय एवं जनता भय मुक्त होने का कार्य करने के लिए पुलिस कर्मियों को नसीहत दी। उन्होंने आम आदमी की समस्या सुनकर समाधान करने वाले को ही सच्चा एसएचओ बताया। आत्महत्या को प्रचारित न करने की बात कह अपराध के बदलते स्वरूप पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय में साइबर अपराध चुनौती बनने लगे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के भय मुक्त समाज व कानून के राज के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने के लिए पुलिस विभाग को तैयार रहने की बात कही। कुंभ मेले में पुलिस विभाग की सेवा की प्रशंसा का जिक्र करते हुए बताया कि इतने बड़े आयोजन में पुलिस विभाग ने अच्छा काम किया है। बेवर की धरती को क्रांतिकारियों की धरती बताते हुए जनपद मैनपुरी के इतिहास का भी वर्णन किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्रैफिक नियमों पर ध्यान देकर पालन करने व कस्बे की ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। इस दौरान आईजी रेंज द्वारा थाने के चौकीदारों को लाल पटके भी प्रदान किए गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी सिटी राहुल मिठास, एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा, क्षेत्राधिकार भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button