तीन माह बीतने के बाद भी कस्बा नहीं हुआ अतिक्रमण मुक्त

तीन माह बीतने के बाद भी कस्बा नहीं हुआ अतिक्रमण मुक्त
प्रशासन , मुनादी तक सीमित रहा अतिक्रमण अभियान
आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार
बेवर/मैनपुरी – कस्बे में अतिक्रमण पर जिम्मेदारों ने चुप्पी साथ रखी है। बैठक को तीन माह बीतने को हैं और कार्रवाई को लेकर प्रशासन मौन है। केवल मुख्यमंत्री के निर्देश पर केवल मुनादी करादी गयी।
बताते चलें कि तीन माह पूर्व 7 दिसंबर को मुख्यमंत्री के अतिक्रमण हटाने को लेकर निर्देश के बाद उसी दिन शाम को थाना परिसर में जिम्मेदार अधिकारियों ने बैठक कर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की बात कही थी लेकिन तीन माह बीतने को हैं लेकिन चुनावी वादे की तरह प्रशासन कार्रवाई करना भूल गया है। अतिक्रमण की मार से परेशान कस्बाइयों को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान का लंबे समय से इंतजार है लेकिन हम जनमानस की समस्याओं से मुख्यमंत्री तो अवगत हैं लेकिन प्रशासन मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन भी करना उचित नहीं समझता। कस्बाइयों कहना है कि अब शायद प्रशासन को प्रधानमंत्री के निर्देशों का इंतजार है जिसके बाद कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ कोई अभियान चलाया जा सकेगा। कस्बे में 50 फुट चौड़ी सड़क 5 फुट चौड़ी सकरी गलियों में तब्दील है। सदर चौराहे पर दुकान के आगे फुटपाथ पर दुकान उसके बाद रेहडी और बची खुची जगह पर दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की बाईकें खड़ी हो जाती हैं। सुबह शाम निकलने वाले स्कूली बच्चों के साथ ही लोगों को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। पूर्व में नगर पंचायत में दुकान के नाले पर एक तख्त व गर्मी में छाया के लिए
5 फुट की टीन शेड डालने की अनुमति दी थी। जिसमें नाली के आगे किसी प्रकार के अतिक्रमण की बात नहीं कही गई थी उसके बावजूद भी अतिक्रमण पर कोई लगाम नहीं लग सकी है। बेवर नगर पंचायत में नियमित अधिशासी अधिकारी नहीं हैं मैनपुरी के अधिशासी अधिकारी पर चार्ज है जिसके चलते नगर पंचायत के लोगों को समस्याओं को सुनने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आता। कस्बाइयों ने मामले में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।


















