मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

एसडीएम ने कृषक दुर्घटना सहायता का सौंपा तीन लाख का चेक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

एसडीएम ने कृषक दुर्घटना सहायता का सौंपा तीन लाख का चेक

आईरा न्यूज मैनपुरी ब्यूरो अमन कुमार

बेवर/मैनपुरी – शुक्रवार दोपहर कस्बे के कृषि उत्पादन मंडी समिति में एसडीएम भोगांव संध्या शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना के तहत मृतक किसान के पिता को तीन लाख रुपए का चेक सौंपा। मंडी परिषद लखनऊ द्वारा संचालित योजना में कृषि कार्य करते हुए मृत्यु हुये किसानों के परिजनों को तीन लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बताते चलें विकास क्षेत्र के ग्राम भैंसरौली निवासी शिशुपाल पुत्र कैलाश सिंह की कृषि कार्य करते समय समर में करंट आने से बीती 8 सितंबर 2024 को मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के पिता कैलाश सिंह को 3 लाख का चेक सौंपा गया। इस मौके पर मंडी सचिव गौरव सिंह, मंडी सहायक मनोज कुमार, गीता राजपूत, अखिलेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button