करनाल-हरियाणा

वार्ड नम्बर 6,7, 14,15 में कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, वार्ड नम्बर 8 से संकल्प भंडारी निर्विरोध पार्षद चुने गए – कुलदीप सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वार्ड नम्बर 6,7, 14,15 में कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में, वार्ड नम्बर 8 से संकल्प भंडारी निर्विरोध पार्षद चुने गए – कुलदीप सिंह
6 उम्मीदवारों ने लिए नामांकन वापिस।

करनाल,19 फरवरी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं जीएम रोडवेज कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नम्बर 6,7,14,15 में कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जबकि 6 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिए है। इनमें वार्ड नम्बर 6 से अल्का, वार्ड नम्बर 7 से विष्णु व सुनिधि, वार्ड नम्बर 8 से यशपाल मित्तल व विष्णु कुमार शर्मा तथा वार्ड नम्बर 14 से निशा का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर 8 से संकल्प भंडारी निर्विरोध पार्षद चुनें गए है। जबकि पार्टी प्रत्याशियों को छोडक़र शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिए गए है।
उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-6 से कुल 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें बीजेपी से रजनी प्रोचा, कांग्रेस से अनु दुग्गल तथा निर्दलीय प्रत्याशी अंकित कुमार का नाम शामिल है। वार्ड नम्बर-7 से कुल 7 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है इसमें बीजेपी से जोगिंद्र शर्मा, कांग्रेस से रेनू, मोनिका रानी, मनोज, चरण सिंह, नवीन कुमार, मिनाक्षी का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि वार्ड नम्बर-8 से बीजेपी प्रत्याशी संकल्प भंडारी निर्विरोध पार्षद चुने गए है। वार्ड नम्बर-14 से कुल 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, इनमें बीजेपी से अमृत लाल जोशी, कांग्रेस से रोहित तथा निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार का नाम शामिल है। इसी प्रकार से वार्ड नम्बर-15 में कुल 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। इनमें बीजेपी से कंचन, कांग्रेस से चांदनी शर्मा, निर्दलीय उम्मीदवारों में प्रियंका देवी व नेहा का नाम शामिल है।
उन्होंने बताया कि 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा तथा 12 मार्च को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन नतीजे घोषित किये जाएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button