करनाल-हरियाणा

लोक जेल अदालत का आयोजन किया गया,10 मुकदमों का हुआ निपटारा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

लोक जेल अदालत का आयोजन किया गया, 10 मुकदमों का हुआ निपटारा
करनाल, 15 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष चंद्रशेखर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन व सिविल जज (जूनियर डिवीजन) नितिका बंसल ने जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में 12 मुकदमे रखे गए जिसमें से 10 मुकदमों का निपटारा हुआ। जिसमें 10 मुजरिमों को आवश्यक शर्तों पर रिहा किया गया।
इस मौके पर उन्होंने जेल में रह रहे बंदियों से बातचीत की, और उन्हें मुफ्त कानूनी सेवाओं व अपील के अधिकार से अवगत करवाया गया। वहा उन्होंने बंदियों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

बॉक्स:— नेशनल लोक अदालत का आयोजन 8 मार्च को : इरम हसन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव इरम हसन ने बताया कि जिला न्यायालय करनाल में आठ मार्च 2025 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इसमें प्री लिटिगेशन स्टेज के मुकदमे रखकर उनका निपटारा किया जा सकता है।। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 0184-2266138 व नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button