असम/गुवाहाटी

अपर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने किया सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी का भ्रमण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

दिनांक 10.01.2025 से 11.01.2025 तक श्रीमती अनुपमा नीलेकर चंद्रा, भा.पु.से., अपर महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने सीमांत गुवाहाटी का भ्रमण किया। सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया गया। अपर महानिदेशक महोदया ने क्षेत्रक मुख्यालय रंगिया, 15वीं वाहिनी काजलगाँव, 24वीं वाहिनी रंगिया, 64वीं वाहिनी की दरंगा स्थित बाह्य सीमाचौकी, दरंगा भूटान गेट एवं आईसीपी दरंगा का भ्रमण किया I भ्रमण के दौरान उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की I सम्मेलन कक्ष में प्रचालन सम्मेलन के माध्यम से गुवाहाटी सीमांत की कार्यप्रणाली एवं आपरेशनल तैयारियों की जानकारी दी गई। उसके बाद उन्होंने बलकर्मियों को ड्यूटी के दौरान होने वाली समस्याओं एवं चुनौतियों से अवगत होने के लिए सैनिक सम्मेलन किया तत्पश्चात वाहिनी परिसर का भ्रमण किया।
दिनांक 11/01/2025 को महोदया ने अपने दो दिवसीय सीमांत गुवाहाटी के भ्रमण के पश्चात् बल मुख्यालय नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया ।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button