बाइक सवार युवक नीलगाय और ट्रक से टक्कर गंभीर रूप से घायल।

बाइक सवार युवक नीलगाय और ट्रक से टक्कर गंभीर रूप से घायल।
नूरपुर। नूरपुर-बिजनौर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक नीलगाय अचानक सड़क पर आ गई और बाइक सवार उससे टकरा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार व्यक्ति नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रहा था। जब वह गांव धमरोला के पास स्थित पारस डेयरी के सामने पहुंचा तभी सामने से आई नीलगाय ने बाइक से टक्कर मार दी। इस टक्कर से उसका संतुलन बिगड़ गया, और वह विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़ा।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया।घायल युवक की पहचान गांव अथाई निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और सड़क पर नीलगायों की बढ़ती संख्या को लेकर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने की मांग की जा रही है।
रिपोटर विकास सिँह


















