न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मोदी बेईमानी से बने प्रधानमंत्री : ठा भानु प्रताप सिंह

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मोदी बेईमानी से बने प्रधानमंत्री : ठा भानु प्रताप सिंह

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोधकुमार

मैनपुरी – भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानु प्रताप सिंह मैनपुरी में माता शीतला देवी के दर्शन करने पहुंचे। जहां पदाधिकारीयों के द्वारा सबसे पहले उनका स्वागत किया गया। मंदिर में उन्होंने पूजा अर्चना कर माता के दर्शन किए। जिसके बाद करीब आधा दर्जन किसानों को नियुक्ति पत्र देकर नियुक्त किया गया। वहीं कुछ किसानों ने अपनी समस्या को लेकर उन्हें अवगत कराया। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ठा भानु प्रताप सिंह ने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेईमानी से यह गद्दी हासिल की है। पिछले चुनाव में बीजेपी को 272 सीटे मिली थी। लेकिन इस बार 238 पर सिमट गए है। यह जनादेश नहीं है, बिहार और बंगाल से समर्थन लेकर वे प्रधानमंत्री बने हैं। लेकिन यह जनता का जनादेश नहीं है। हम अगले चुनाव में मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे। अबकी बार हम उन्हें 138 सीटों पर लटका देंगे। यह मेरा और भानू का संकल्प है कि जब तक देश के गरीब, किसान, मजदूर और प्रेस के लोग संघर्ष कर रहे हैं। हम उनका समर्थन करेंगे। इस मौके पर प्रभात कुशवाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अरविंद चौहान प्रदेश महासचिव, राजन चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक कुमार, विपिन शुक्ला, दीपक चौहान, रिंकी पांडेय, अनुज राजपूत, राज मोहम्मद, शुभम वर्मा, सूर्या चौहान आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button