
ऑल इण्डिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान पद पर की गयी नियुक्ति!
जयपुर – ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीस अहमद कुरैशी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय वरिष्ट उपाध्यक्ष अकरम क़ुरेशी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ताजु खान,राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार मोईनुद्दीन नारू,राष्ट्रीय विधि सलाहकार अकबर अली,राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल रईस,प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान ज़फ़र मिर्ज़ा, प्रदेश महासचिव एडवोकेट मुजाहिद अख्तर की सहमति से मोहम्मद नफीस मनिहार वल्द बाबू खां मनिहार को प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान पद पर नियुक्त किया जाता है!
ऑल इंडिया मुस्लिम वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड नामूसे रिसालत पर पहरा देने के साथ-साथ देश समाज और कोम की अनेकों प्रकार से लगातार सेवाएं कर रहा है यह सरकार द्वारा रजिस्टेड बोर्ड है।बोर्ड के अनेको उद्देश्य हैं।जगह जगह बोर्ड की शाखाएं खोलने और सदस्य नियुक्त करना का भी बोर्ड का एक मुख्य उद्देश्य है
इसी मुख्य उद्देश्यों के तहत आपकी दिली ख्वाहिशों का सम्मान करते हुए आपको इस बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है उम्मीद है कि आप अपना तन मन धन और अपना वक्त लगाकर इस्लामी शरीयत व भारतीय संविधान के अनुसार ही बोर्ड के उद्देश्यों के लिए काम करते हुए बोर्ड को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएंगे
यदि आपके खिलाफ किसी प्रकार की जन विरोधी या गैरकानूनी गतिविधियां पाई जाती है तो आपकी सदस्यता व पद स्वतः ही निरस्त मानी जावेगी।
नोटः- सभी विवादों का न्याय क्षेत्र जिला जयपुर मुख्यालय ही होगा।
उम्मीद और विश्वास के साथ आपको बहुत-बहुत मुबारकबाद
रहीस अहमद कुरैशी
(समाज सेवी)
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
AIM वक्फ संपत्ति संरक्षण बोर्ड


















