नाली निर्माण में लग रही घटिया सामग्री ग्रामीणों में आक्रोश

नाली निर्माण में लग रही घटिया सामग्री ग्रामीणों में आक्रोश
आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
जनपद मैनपुरी तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुम्हौल में नाला निर्माण हो रहा है शनिवार को ग्रामीणों ने नाली में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अव्वल ईंट के स्थान पर दोयम दर्जें की ईंट लगवा रहें हैं नाली के फर्श में पीली ईंट के टुकड़े डालकर कार्य किया जा रहा है और सीमेंट बालू की मात्रा नाम मात्र
ग्राम पंचायत में कई काम कागज में तो दर्ज हैं लेकिन मौके पर अभी भी जस के तट पड़े हुए हैं और उन कामों का प्रधान और सचिव ने मिलकर बंदर बांट किया है
जिलाधिकारी से शिकायत करने के बाद भी अभी तक किसी भी उच्चअधिकारी ने नहीं लिया संज्ञान
पूरा मामला तहसील किशनी के ग्राम पंचायत कुम्हौल का हे


















