करनाल-हरियाणा

कांग्रेस ने हमेशा भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और जातिवाद धर्मवाद को दिया बढ़ावा : धर्मेन्द्र प्रधान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कांग्रेस ने हमेशा भाई-भतीजावाद, परिवारवाद और जातिवाद धर्मवाद को दिया बढ़ावा : धर्मेन्द्र प्रधान

एस आर योगी
आईरा न्यूज नेटवर्क
जिला ब्यूरो

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कर्ण कमल कार्यालय में सर्व समाज के लोगों को किया संबोधित

करनाल 15 सितंबर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव केवल सत्ता प्राप्ति का चुनाव नहीं है। यह भारत और हरियाणा को सुरक्षित रखने का चुनाव है। भाजपा सरकार के नेतृत्व में हरियाणा की पिछले 10 वर्षो में तस्वीर बदल चुकी है और हरियाणा प्रदेश लगातार आगे बढ़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान रविवार को कर्ण कमल कार्यालय में पहुंचे और सर्व समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा तीसरी बार भाजपा प्रचंड जीत हासिल करेगी बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में किसानों की जो दुर्दशा हुई है वह किसी से छिपी नहीं है। कांग्रेस के समय में किसानों की जमीनों का जबरन अधिग्रहण हुआ। कांग्रेस आज तक कोई किसान हितैषी निर्णय नहीं ले पाई। कांग्रेस के समय में भ्रष्टाचार चरम पर था। देश प्रदेश की जनता भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। 2014 में भाजपा की सरकार बनी और जनता को भ्रष्टाचार से निजात दिलाई। भाजपा के कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। कांग्रेस ने हमेशा भाई भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद को बढ़ावा दिया। भाजपा सरकार आने के बाद सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ काम किया। हरियाणा की भाजपा सरकार ने मेहनती प्रतिभाशाली युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरियां दी लेकिन यह बात कांग्रेस को हजम नहीं हो रही।
बॉक्स
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हरियाणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भाजपा की सरकार ने किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका किसानों को पूरा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है। हरियाणा की जनता उसके लिए अपना पूरा योगदान देगी और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का काम करेगी। आने वाले 25 वर्षो में भारत दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनेगा। पिछले 10 वर्षो में भारत ने कोरोना काल के बावजूद भी तरक्की की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह रहे मौजूद
केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, करनाल भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद, आईएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा संजय बठला,करनाल जिला चुनाव प्रभारी सतीश गौतम, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुनील गोयल, जिला महामंत्री सुनील गोयल, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार, करनाल विधानसभा चुनाव प्रभारी रमेश कश्यप, संयोजक अशोक भंडारी, स्वच्छ भारत मिशन वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र,यशपाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button