वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बैठक में रियल टाइम खतौनी, स्वामित्व योजना, ई-परवाना, वरासत, ई-खसरा तथा कृषि गणना आदि की समीक्षा की गयी

मंडलायुक्त द्वारा राजस्व वाद निस्तारण में सभी जकी जिम्मेदारियां तय करने हेतु निर्देशित किया गया

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने हेतु मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें मंडलायुक्त द्वारा राजस्व संहिता की धारा 80, 24, 67, 34,116 तथा 101 पर विशेष ध्यान देते हुए वाद निस्तारण में तेजी लाने को कहा गया। पांच वर्ष से ज्यादे के लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी बरतने को निर्देशित किया गया। सभी एसडीएम को तहसीलदार, नायाब तहसीलदार कोर्ट की समीक्षा करने को कहा गया।

बैठक में सभी जिलाधिकारी को रियल टाइम खतौनी, स्वामित्व योजना, ई-परवाना, वरासत, ई-खसरा तथा कृषि गणना के मामलों को स्वतः देखने हेतु निर्देशित करते हुए इसमें तेजी लाने को कहा गया।

समीक्षा बैठक में एडीएम वाराणसी वंदिता श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की कुल 5046 वादों का निस्तारण किया गया है। मंडलायुक्त द्वारा एआरओ तथा एडीएम प्रोटोकाल के पेशकार को गलत फीडिंग करने के चलते जिससे रैंकिंग खराब हुई को चेतावनी जारी करने को निर्देशित किया गया।

सीआरओ जौनपुर तथा पेशकार जौनपुर को लंबित केसों के सापेक्ष कम निस्तारण पर चेतावनी जारी करते हुए जुलाई में निस्तारण बढ़ाने हेतु आदेशित किया गया। अतिरिक्त उप जिलाधिकारी प्रथम तथा द्वितीय व पेशकार को भी नोटिस जारी करने को निर्देशित किया गया।

एडीएम चंदौली को जिले की सभी तहसीलों के साथ चकियां में विशेष रूप से वाद निस्तारित करने में तेजी लाने को कहा गया।

बैठक में जिलाधिकारी जौनपुर रविंद्र कुमार मांदड, जिलाधिकारी चंदौली निखिल टीकाराम फुंडे, जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी, चारों जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम समेत मंडल के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button