उत्तराखंड

जसपुर से गायब युवक का शव मिला पडोस के गांव के खेत में ,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,निकटवर्ती ग्राम फिरोजपुर के खेत से जसपुर के युवक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह 112 कॉल पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति का शव फिरोजपुर गांव में चंद्रसेन पुत्र शिवचरण के खेत मे पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव की तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल मिला। आधार कार्ड के अनुसार मृतक की पहचान रविंद्र कुमार बिश्नोई पुत्र रामकुमार विश्नोई निवासी मोहल्ला भूप सिंह वार्ड नंबर 8 जसपुर के रूप में हुई। बरामद मोबाइल से मृतक के भाई मनोज विश्नोई को कॉल कर व्हाट्सएप पर फोटो भेजी गयी तो उन्होंने मृतक की शिनाख्त अपने भाई रविंद्र के रूप में की, जो अविवाहित और अत्यधिक शराब पीने का आदी बताया गया। रविंद्र कोई काम नहीं करता था तथा कल शाम से घर से गायब था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया रविंद्र बिश्नोई की मृत्यु अत्यधिक शराब पीने या हार्ट अटैक आने से होना प्रतीत हो रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button