करनाल-हरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, 31 मई तक दिया जाएगा योग प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू, 31 मई तक दिया जाएगा योग प्रशिक्षण

करनाल, 29 मई। उपायुक्त उत्तम सिंह के दिशा निर्देशानुसार तथा आयुष विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह के मार्गदर्शन में जिला में 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए प्रथम कड़ी में 29 मई 2024 से 31 मई 2024 तक जिला के 6 ब्लॉक असंध, घरौंडा, निसिंग, इन्द्री, नीलोखेड़ी तथा करनाल में ब्लॉक स्तर पर शिक्षा विभाग के कुल 226 पी टी आई तथा डीपीई, आयुष योग सहायकों ने अन्तर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण में प्रथम दिन भाग लिया।
आयुष विभाग करनाल के जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ0 सतपाल ने बताया कि करनाल ब्लॉक में अटल पार्क सेक्टर 8 के योग शेड, जे पी एस अकादमी असंध, पी एम एस जी एस एस एस घरौंडा, जी जी एस एस एस इंद्री, पी एम एस जी एस एस एस नीलोखेड़ी, जी एस एस एस निसिंग में अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि करनाल ब्लॉक में हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ जयदीप आर्य ने प्रथम दिन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया, अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकोल के तहत प्रार्थना के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया जिसके बाद सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम व ध्यान आदि का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का समापन शांति पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक इंचार्ज करनाल डॉ नितिन रोहिला, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सोमनाथ अरोड़ा, पूर्व महिला अध्यक्ष राजरानी, बबीता वत्स, आयुष विभाग के योग सहायक तथा अन्य साधक गण उपस्थित रहे साधकों को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
आयुष विभाग के योग विशेषज्ञ तथा नोडल अधिकारी हरियाणा योग आयोग करनाल डॉ0 अमित पुंज ने बताया कि सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल के सभी पीटीआई तथा डीपीई, विभिन्न योग संस्थान पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, भारतीय योग संस्थान सहित सभी योग का शिक्षण प्रशिक्षण करने वाली संस्थाओं का तथा उनके योग शिक्षकों का इस सफल आयोजन में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के हेतु आने वाले आगामी प्रोग्रामों के लिए भी लगातार तैयार रहने , विभिन्न पार्कों में तथा संस्थाओं में योग का निरंतर शिक्षण करते रहने के लिए तथा साधकों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button