करनाल-हरियाणा

नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में बोले डॉ. अशोक कुमार- नशा होता अच्छा, माँ कहती खा ले मेरे बच्चा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम में बोले डॉ. अशोक कुमार- नशा होता अच्छा, माँ कहती खा ले मेरे बच्चा

करनाल।-(सुमरिन जोगी)- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुड़ी कुमार के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध एक युद्ध स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को निरंतर जागरुक किया जा रहा है। ब्यूरो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा नियुक्त हैं जो हरियाणा के विभिन्न ज़िलों में नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं। वे इस अभियान को साइकिल के साधन के रूप में प्रयोग करते हुए कर रहे हैं। इस कड़ी में आज हरियाणा राज्य परिवहन के अंतर्गत चालक प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में 95 लोगों ने भाग लिया। ब्यूरो के जागरुकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आए प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे बताते हुए कहा कि प्रतिबंधित नशा एनडीपीएस एक्ट 1985 के अंतर्गत पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मनुष्य के लिए किसी भी रूप में अच्छा नहीं है। प्रतिबंधित नशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए डॉ. वर्मा ने कहा कि प्रतिबंधित नशा रखना, सेवन करना, क्रय और विक्रय करना दंडनीय अपराध है। हरियाणा पुलिस नशा मुक्त हरियाणा के स्वप्न को साकार करने के लिए दिन रात कार्य कर रही है। उन्होंने ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 का वर्णन किया और कहा कि इस पर गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त हरियाणा अभियान में सहयोग करें। उन्होंने दूसरी प्रकार के नशा पर चर्चा करते हुए कहा कि बीड़ी सिगरेट तम्बाकू हुक्का आदि बहुत ही क्षतिकारक नशे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार औसतन प्रति वर्ष संसार में 70 लाख लोग मरते हैं जबकि भारत में 17 लाख लोग औसतन मरते हैं। एक स्थान पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े कहते हैं कि भारत में प्रतिदिन 3699 लोगों की मृत्यु का कारण केवल तम्बाकू उत्पाद है जिसमे बीड़ी सिगरेट और हुक्का भी आता है। उन्होंने आगे बताया कि घरों में लोग धूम्रपान करते हैं और अन्य सदस्य भी उस धूम्र का सेवन न चाहते हुए कर रहे होते हैं। इससे प्रत्येक 4 सेकंड में एक बच्चे की मृत्यु हो रही है। उन्होंने प्रशिक्षुओं में नैतिक मूल्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति सदैव वंदनीय और स्वीकार्य है। हमे अपने जीवन के हर्ष के समय जैसे जन्मदिन आदि पर एक पौधा रोपित करना चाहिए। किसी जरूरतमंद की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने ब्यूरो का नंबर 9050891508 प्रशिक्षुओं के साथ साझा करते हुए बताया कि पुलिस जनता की सेवा सुरक्षा और सहयोग के लिए है। कोई भी व्यक्ति गुप्त सूचना देने के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान में सहभागिता कर सकता है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button