काशीपुर-उत्तराखण्ड़

12 दिन से गायब युवक का सडी गली अवस्था में मिला शव ,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /कुंडेश्वरी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,,कुंडेश्वरी पुलिस चौकी क्षेत्र के जगतपुर के जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षप्त शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का शव 10 दिन से भी ज्यादा पुराना है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जगतपुर के प्रधान रिंकू ने मंगलवार को पुलिस को जंगल में एक युवक का क्षत-विक्षप्त शव पड़ा होने की सूचना दी। चौकी प्रभारी संतोष देवरानी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त ग्राम जगतपुर पट्टी निवासी गब्बर सिंह (29) पुत्र दलवीर सिंह के रूप में हुई है।
गब्बर सिंह के परिजनों ने बताया कि 10-12 दिन पहले गब्बर अचानक लापता हो गया था। वो अचानक से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। काफी ढूंढने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि गब्बर के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button